logo

प्रेस विज्ञप्तिकन्नौज दिनांक 11 दिसम्बर 2021          उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश कन्नौज द्वारा नवीन न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

कन्नौज। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कन्नौज के तत्वाधान में सर्वश्री विरजेन्द्र कुमार सिंह, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश कन्नौज द्वारा नवीन न्यायालय परिसर में माॅं सरस्वती की प्रतीमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कोविड-19 प्रोटोकाॅल का ध्यान रखते हुये न्यायालय परिसर में मेडिकल हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी। जहाॅं न्यायालय परिसर में प्रवेश से पूर्व सभी की थर्मल स्कैनिंग एवं सेनिटाइजेशन किया गया। बिना मास्क के न्यायालय परिसर में प्रवेश वर्जित रहा। मास्क न होने की दशा में मेडिकल हेल्प डेस्क द्वारा मास्क उपलब्ध कराया गया। न्यायालय परिसर में कोविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कैम्प भी लगाया गया, जिसमें अधिकारीगण, वादकारीगण, कर्मचारीगण आदि को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण करवाया गया। जिसमें कुल 26 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज एवं 64 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाया गया। वादकारियों की सुविधा के लिए पी0एल0वी0 द्वारा हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी। न्यायालय परिसर में ई-श्रम कार्ड बनाए जाने हेतु भी कैम्प लगाया गया। जिसमें लाभार्थियों का श्रम कार्ड हेतु ई-पंजिकरण किया गया।
     
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में श्री विरजेन्द्र सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कन्नौज, श्री शशि मौली तिवारी, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, कन्नौज, श्री सतेन्द्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, कन्नौज, श्री विश्वम्भर प्रसाद, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जनपद यायाधीश, कक्ष संख्या-1, कन्नौज, श्री आनन्द प्रकाश-प्प्, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. एक्ट, कन्नौज, श्री मुकेश कुमार सिंह-प्प्, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी., कक्ष संख्या-1, कन्नौज, श्रीमती गीता सिंह, विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट, कन्नौज, श्री शिव कुमार तिवारी, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी., कक्ष संख्या-2, कन्नौज, श्री धरमवीर सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कन्नौज, सुश्री शाम्भवी यादव, सिविल जज (सी0डि0), कन्नौज, सुश्री शिल्पी चैहान, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कन्नौज, श्रीमती नितिका राजन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कन्नौज, श्री अंकित वर्मा, सिविल जज (जू0डि0), कन्नौज, सुश्री शालिनी विधेय, न्यायिक मजिस्ट्रेट, कन्नौज, सुश्री मीनल वर्मा, अपर सिविल जज (जू0डि0), कक्ष संख्या-2, कन्नौज, श्री विकास वर्मा, अपर सिविल जज (जू0डि0), कक्ष संख्या-3, कन्नौज, श्री रोहित सोनी, सिविल जज (जू0डि0), एफ.टी.सी., कक्ष संख्या-1, कन्नौज एवं सुश्री अरूणा सिंह, सिविल जज (जू0डि0), एफ.टी.सी., कक्ष संख्या-2, कन्नौज द्वारा भाग लिया गया। बाह्य न्यायालय छिबरामऊ से श्री दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बाह्य न्यायालय छिबरामऊ, श्री अभिनय सिंह, सिविल जज (जू0डि0), बाह्य न्यायालय छिबरामऊ एवं श्री पारस यादव, अपर सिविल जज (जू0डि0),बाह्य न्यायालय छिबरामऊ उपस्थित रहे एवं ग्राम न्यायालय तिर्वा से श्री ऋषभ चतुर्वेदी, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, तिर्वा द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लिया गया। इसके अतिरिक्त बार के अध्यक्ष एवं सचिव, बैंक एवं बीमा कम्पनियों के अधिकारी तथा वरिष्ठ अधिवक्तागण ने भाग लिया। कलेक्ट्रेट एवं तहसील स्तर पर भी लोक अदालत का आयोजन किया गया।
       
जनपद न्यायालय कन्नौज में निस्तारण हेतु कुल 11425 वाद संदर्भित किये गये थे, जिनमें सुलह समझौते के आधार पर कुल 5599 वाद निस्तारित कर मु0 12,25,99,372/- रूपये वादों के निस्तारण हेतु आदेशित किये गये। इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 35,848 वाद संदर्भित किये गये थे, जिनमें सुलह समझौते के आधार पर 33,726 वाद निस्तारित किये गये, जिनमें कुल 6,16,66,000/- रूपये वादों के निस्तारण हेतु आदेशित किये गये। राजस्व न्यायालयों द्वारा 1467 वाद निस्तारण हेतु संदर्भित किये गये थे, जिनमें से 1457 वाद निस्तारित किये गये।

0
14635 views